Himachal Pradesh: मनरेगा मजदूर बीपीएल में होंगे शामिल

Panchayati Raj

Himachal Pradesh: MNREGA workers will be included in BPL

हिमाचल के मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी है। 100 दिन मनरेगा में काम करने वाले मजदूर भी अब बीपीएल में शामिल होंगे। पंचायतीराज विभाग ने बीपीएल श्रेणी के लिए मापदंड तय कर दिए हैं। उसे श्रेणी में मनरेगा मजदूरों को भी सशर्त शामिल कर दिया है। इस योजना के तहत प्रदेश की लाखों मनरेगा मजदूरों को लाभ मिलेगा।

 

[the_ad id=”3700″]

 

इस समय प्रदेश में 1,07,907 मजदूरों ने 100 दिन मनरेगा के तहत मजदूरी की है। इसमें बिलासपुर में 2,965, चंबा में 28,502, हमीरपुर में 2,851 कांगड़ा में 8,678 किन्नौर में 1,147 कुल्लू में 11,169 लाहौल और स्पीति में 76, मंडी में 30,284 शिमला में 9,933 सिरमौर में 6,605 सोलन में 2,350 और ऊना में 3347 मनरेगा मजदूरों ने 100 दिन मजदूरी करके काम किया है।
अगर मनरेगा की ही बात करें तो हिमाचल प्रदेश में 15 लाख 14 हजार 909 जॉब कार्ड जारी किए गए हैं। 7,14,728 हाउस होल्डर को रोजगार मुहैया करवाया गया है। इनमें से 6 लाख 4 हजार 410 केवल महिलाओं को ही रोजगार दिया गया है। 3 करोड़ 91 लाख 83 हजार 154 व्यक्तिगत कार्य दिवस अर्जित किए गए हैं। इसमें दो करोड़ 49 लाख 43 हजार 244 महिलाओं ने ही अकेले व्यक्तिगत कार्य दिवस अर्जित किए गए हैं।

[the_ad id=”1305″]

अब देखना यह है कि पंचायतीराज विभाग ने जो मापदंड तय किए है, उसका फायदा मनरेगा मजदूर बीपीएल की श्रेणी में शामिल होने में कितना उठा पाते हैं। डीआरडीए कार्यकारी परियोजना अधिकारी केएल वर्मा का कहना है कि इस बार बीपीएल में 100 दिन मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को भी शामिल करने के लिए विभाग ने मापदंड किए हैं। वे 1 अप्रैल से ही बीपीएल में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद गठित कमेटियों के पैमाने पर खरा उतरने के बाद बीपीएल में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Author: Bolta Himachal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *