HP Cabinet Meeting : 3 मार्च 2025 को होगी हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक

CABINET

HP Cabinet Meeting ” हिमाचल प्रदेश सरकार एसएमसी शिक्षकों को कुछ राहत देने पर विचार कर रही है। इस बार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लंबे समय से लटके इस मामले को सुलझाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक तीन मार्च को राज्य सचिवालय में होगी। इसका समय दोपहर बाद दो बजे तय किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बैठक को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

 

[the_ad id=”1305″]

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू हो रहा है और उससे पहले होने वाली यह बैठक कई कारणों से महत्त्वपूर्ण है। बजट सत्र के पहले दिन ही राज्यपाल का अभिभाषण होगा, इसीलिए अभिभाषण का ड्राफ्ट मंत्रिमंडल ने अप्रूव करना है। इसके अलावा शिक्षा विभाग में सीनियर सेकेंडरी स्कूलों और डिग्री कालेज के युक्तिकरण को लेकर भी फैसला हो सकता है।

HP Cabinet Meeting
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल

कैबिनेट की बैठक से पहले शुक्रवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षा विभाग की बैठक की है। इसमें कैबिनेट एजेंडे को लेकर निर्देश दिए हैं। इसमें तय हुआ है कि 100 से कम एडमिशन वाले डिग्री कालेजों को लेकर फैसला मंत्रिमंडल ले। इसी के साथ डिग्री कालेज में सब्जेक्ट वाइज एडमिशन के आधार पर भी कुछ सब्जेक्ट बंद करने और चुनिंदा कालेजों में नए सब्जेक्ट शुरू करने को लेकर निर्णय हो सकता है।

[the_ad id=”1305″]

 

उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से ऐसे सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को डाउनग्रेड करने का मामला भी भेजा जा रहा है, जहां एडमिशन 25 से कम बच्चों की है। इसमें उच्च शिक्षा विभाग चार विकल्प मंत्रिमंडल के सामने रखेगा। इसी के साथ ब्वायज और गल्र्स स्कूलों को मर्ज करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में जा रहा है।

[the_ad id=”1305″]

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

HP Cabinet Meeting

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *