Himachal News: विश्व शीतकालीन खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी सरकार

World Winter Games medalists

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इटली के ट्यूरिन में 7 से 16 मार्च, 2025 तक आयोजित किए जा रहे विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों के लिए चयनित प्रदेश के विशेष एथलीटों और प्रशिक्षकों को शिमला से रवाना किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेशवासियों के लिए खुशी की बात है कि इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए चयनित 49 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल में से 24 एथलीट और कोच हिमाचल प्रदेश से सम्बंधित हैं।

[the_ad id=”1301″]

उन्होंने कहा कि ये एथलीट स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, स्नोशूइंग और फ्लोर बॉल जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी प्रतिभागी इस आयोजन में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे तथा देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

[the_ad id=”1301″]

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी। युवाओं में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। सरकार के इस प्रयास का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों के प्रति उत्साहवर्धन करना है ताकि वे नशे की बुराई से बच सकें।

 

 विजेताओं की पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी

 

 सुक्खू ने कहा कि ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए की गई है। रजत पदक विजेताओं के लिए 2 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेताओं के लिए 1 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए की गई है।

 

इसी तरह एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों के लिए स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 4 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेताओं के लिए 30 लाख रुपए से बढ़ाकर 2.5 करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेताओं के लिए 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपए की गई है।

[the_ad id=”1305″]

प्रदेश सरकार ने राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेताओं के लिए 30 लाख रुपए से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेताओं के लिए 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए की गई है। इस अवसर पर शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा भी उपस्थित थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *