हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल विंग के जूनियर इंजीनियर (J.E) को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 8,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परवेश कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार एक ठेकेदार ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि जेई परवेश कुमार उसके कार्य का बिल पास करने की एवज में 8,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।
हिमाचल सरकार की स्टडी लीव पर गए कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब पूरे वेतन के साथ मिलेंगे अन्य लाभ
