हिमाचल में 11 दिसंबर से पहले होगा मंत्रिमंडल विस्तार, CM सुक्खू ने दिए बड़े संकेत

CABINET

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा संकेत दिया है। सोलन के कोठों में आयोजित शैक्षणिक सम्मेलन सत्र में भाग लेने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 दिसंबर से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों में फेरबदल को लेकर चर्चा चलती रहनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार के चार साल का कार्यकाल 11 दिसंबर को पूरा हो रहा है और प्रयास है कि उससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाए। सुक्खू ने बताया कि वर्तमान में मंत्रिमंडल में एक पद रिक्त है। इसके अलावा डिप्टी स्पीकर का पद भी खाली चल रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार में किन विधायकों को जगह मिल सकती है या विभागों में किन स्तरों पर बदलाव होगा, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कोई नाम या विस्तृत जानकारी नहीं दी।

ऐसे में संभावित नए मंत्रियों और विभागों के बंटवारे को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब सरकार के चार साल पूरे होने में करीब ढाई महीने का समय बचा है। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विभागों में फेरबदल को लेकर भी चर्चा जारी रहने की बात कही। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किन विभागों में बदलाव प्रस्तावित है। मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के पुनर्वितरण का अंतिम फैसला मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व के स्तर पर होने की संभावना है। फिलहाल सरकार की ओर से किसी संभावित नाम या विभाग की आधिकारिक सूची सामने नहीं आई है।

CM सुक्खू पर बयान को लेकर विवाद, विधायक आशीष शर्मा के खिलाफ FIR

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!