विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 मार्च को अब अपराह्न 2 बजे की बजाय सुबह 11 बजे वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान सदन में प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्य सलाहकार समिति की सिफारिश पर यह आंशिक फेरबदल किया गया है।
इसके अलावा अब 15 मार्च को सदन में अवकाश होगा। यानी सदन में 14, 15 व 16 मार्च को 3 दिन के अवकाश के बाद मुख्यमंत्री जिनके पास वित्त विभाग भी है, 17 मार्च सुबह 11 बजे बजट प्रस्तुत करेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
[the_ad id=”1305″]
उन्होंने कहा कि सत्र की अवधि बढ़ाए जाने काे लेकर अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया है। कार्य सलाहकार समिति की बैठक हर सप्ताह आयोजित की जाती है, जिसमें दोनों दलों की सहमति से सत्र की अवधि को बढ़ाने या नहीं बढ़ाए जाने को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 15 मार्च को सत्र की बैठक आयोजित नहीं करने और 17 मार्च को बजट को अपराह्न 2 बजे के स्थान पर सुबह 11 बजे प्रस्तुत करने का प्रस्ताव सरकार की ओर से संसदीय कार्यमंत्री की तरफ से लाया गया है, जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने अपनी सहमति दी है।
[the_ad id=”1307″]
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here