Himachal News : दिवाली पर श्रमिक परिवारों की चमकेगी किस्मत, CM सुक्खू बांटेंगे 6 करोड़ 10 लाख रुपये

cm sukhu

हिमाचल प्रदेश के हजारों श्रमिक परिवारों को दिवाली के अवसर पर आर्थिक सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 6 नवंबर को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से यह राशि वितरित करेंगे। कुल 6,10,57,310 रुपये की यह सहायता 1444 पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को दी जाएगी। यह राशि विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदान की जाएगी।

 

इसमें विवाह सहायता योजना के लिए 1 करोड़ 70 लाख 87 हजार रुपये शामिल हैं। शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 3 करोड़ 14 लाख 67 हजार 700 रुपये दिए जाएंगे। चिकित्सा सहायता योजना के तहत 54,610 रुपये की राशि निर्धारित की गई है। मृत्यु एवं अंतिम संस्कार सहायता योजना के लिए 32 लाख 80 हजार रुपये का प्रावधान है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 86 लाख 58 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। शेष 5 लाख 10 हजार रुपये अन्य कल्याणकारी योजनाओं में वितरित किए जाएंगे। यह सहायता श्रमिक परिवारों के लिए महत्वपूर्ण होगी।

 

हमीरपुर जिले के 148 लाभार्थियों को 64,94,610 रुपये मिलेंगे। चंबा के 50 लाभार्थियों को 14,12,600 रुपये दिए जाएंगे। सिरमौर के 29 लाभार्थियों को 15,38,200 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। मंडी जिले के 440 लाभार्थियों को सहायता मिलेगी। किन्नौर जिले के 168 लाभार्थियों को 64,92200 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

 

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड श्रमिकों और उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। बोर्ड की विभिन्न योजनाओं से श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, बेटियों के विवाह, उपचार और आवास में सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

 

हिमाचल में धारा 118 क्या है? जानें जमीन खरीदने के नियम और जरूरी अनुमति

 

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *