हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार को धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो गया। सत्र शुरू होते ही प्रदेश की सियासत में एक नई हलचल देखने को मिल रही है। सत्र के पहले ही दिन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का धर्मशाला पहुंचने के बजाय अचानक दिल्ली रवाना होना, राजनीतिक गलियारों में गर्म चर्चा का विषय बन गया है।
उपमुख्यमंत्री की बेटी का विवाह हाल ही में संपन्न हुआ है। 28 नवंबर को दिल्ली में दूल्हा पक्ष की ओर से रिसेप्शन का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है डिप्टी सीएम इस समारोह में शामिल होंगे।
बकौल उपमुख्यमंत्री, वह पारिवारिक कार्यक्रम के लिए दिल्ली गए हैं। लेकिन इस ‘पारिवारिक कारण’ के पीछे छिपी सियासत को लेकर प्रदेश में कयासों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
30 नवंबर को लौटेंगे डिप्टी सीएम
हालांकि दिल्ली से धर्मशाला की दूरी कोई बड़ी बाधा नहीं है और उपमुख्यमंत्री 30 नवंबर को लौटने वाले हैं, लेकिन सत्र के महत्त्वपूर्ण दिनों में उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठना लाजिमी हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वह वापसी के बाद शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में भाग लेंगे या नहीं, इस पर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
HP Panchayat Elections: सरकार व आयोग में टकराव, नहीं हटेगी आचार संहिता की धारा



