Himachal Assembly Winter Session: OBC आरक्षण पर सदन में नोकझोंक

himachal vidhansabha

Himachal Assembly Winter Session: Arguments in the House over OBC reservation

ओबीसी आरक्षण पर सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष में नोकझोंक हुई और हल्का-फुल्का भी हंगामा हुआ। स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए बैजनाथ के कांग्रेस विधायक किशोरी लाल ने भाजपा को ओबीसी विरोधी बताया तो भाजपा विधायकों ने इस टिप्पणी कड़ा विरोध किया। इस मुद्दे पर दोनों दल आमने-सामने हो गए।

बुधवार दोपहर बाद सदन में बैजनाथ के कांग्रेस किशोरी लाल ने नियम-67 के तहत चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि ओबीसी का आंकड़ा जुटाया जा रहा है तो इसलिए पंचायतों और स्थानीय निकायों के चुनाव करवाने में समय लग रहा है। इसमें भाजपा को क्या आपत्ति है, क्या भाजपा ओबीसी की विरोधी है। भाजपा नहीं चाहती कि ओबीसी को उचित आरक्षण मिलना चाहिए। किशोरी लाल ने कहा कि पहले आपदा प्रभावितों का पुनर्वास जरूरी है।

इस पर हस्तक्षेप करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि किशोरी लाल 25 साल तक पंचायत के प्रधान रहे हैं। वह जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। धरातल की परिस्थितियों और मुश्किलों को जानते हैं। इस पर विपक्ष के विधायक रणधीर शर्मा सदन में खड़े हो गए और इस टिप्पणी का विरोध करने लगे।
रणधीर शर्मा ने कहा कि इसमें ओबीसी के विरोध की बात कहां से आ गई। चुनाव वैसे भी 2011 की जनगणना पर हो रहे हैं। इस बीच विपक्ष और सत्तापक्ष के विधायकों में नोकझोंक हुई और हल्का-फुल्का हंगामा होता रहा।

 

 

सदन में यह हंगामा उस वक्त हुआ, जब सदन में न तो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू थे और न ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ही सदन में थे। इस नोकझोंक के बीच सभापति संजय रतन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने का अनुरोध करते रहे। सभापति ने इसके बाद बल्ह के भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी को चर्चा में भाग लेने को कहा तो दोनों पक्ष शांत हुए।

Himachal Assembly Winter Session

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!