Himachal News: शिमला में भीड़भाड़ कम करने को कैबिनेट उपसमिति गठित

shimla himachal

राजधानी शिमला में भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने व्यापक योजना तैयार करने के लिए कैबिनेट उपसमिति का गठन किया है। कमेटी विशेष रूप से शहर से विभिन्न मंडियों के स्थानांतरण पर ध्यान केंद्रित करेगी। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार समिति की अध्यक्षता राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे। समिति के सदस्यों में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश में 2003 के बाद नियमित हुए अनुबंध शिक्षकों से वापस होगी पेंशन-वेतन वृद्धि

शहरी विकास निदेशक समिति के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे। स्थानीय प्रतिनिधित्व और सुझावों को सुनिश्चित करने के लिए शिमला के विधायक हरीश जनारथा को समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति हितधारकों से परामर्श करेगी और शिमला में ट्रैफिक को कम करने और शहरी गतिशीलता में सुधार के लिए सुझाव देगी।

हिमाचल प्रदेश के नगर निकायों में 22 जुलाई तक आरक्षण रोस्टर लागू करने के आदेश

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *