Adoption related institution/agency

Adoption related institution agency

दत्तक ग्रहण संबन्धी संस्थान / एजेंसी

(i) शिशु गृह टुटीकण्डी, शिमला Shishu Grih Tutikandi, Shimla

उद्देश्यः 6 वर्ष से कम आयु के परित्यक्त अथवा निराश्रित बच्चों को देख-रेख एवं संरक्षण प्रदान करना तथा इन बच्चों को दत्तक ग्रहण करवाना।

पात्रताः 6 वर्ष से कम आयु के परित्यक्त अथवा निराश्रित बच्चे यदि किसी परित्यक्त स्थिति में पाये जाते हैं तो ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें हि० प्र० बाल कल्याण परिषद शिमला द्वारा टुटीकण्डी, शिमला में संचालित शिशु गृह में प्रवेश दिया जाता है।

सम्र्पक अधिकारीः  महासचिव, हि० प्र० बाल कल्याण परिषद, क्रेग गार्डन, शिमला-2

(ii) दत्तक ग्रहण एजेंसी adoption agency

उद्देश्यः 6 वर्ष से कम आयु के परित्यक्त अथवा निराश्रित बच्चों को दत्तक ग्रहण करवा कर विकास के समान अवसर प्रदान करवाना।

पात्रताः 0-4 वर्ष के बच्चों के लिए दम्पति की आयु 90 वर्ष, 4 से 8 वर्ष के बच्चों के लिए 100 वर्ष तथा 8 वर्ष अधिक आयु के बच्चों के लिए दम्पति की आयु 110 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा दम्पति की मानसिक व आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होनी चाहिए।

प्रक्रियाः इच्छुक दम्पति दत्तक ग्रहण करने के www.cara.nic.in पर online आवेदन कर सकते हैं। उसके उपरान्त आवेदक की गृह अध्ययन रिपोर्ट तैयार करवाई जाती है। परित्यक्त बच्चों के गृह में उपलब्ध बच्चे के सर्वोत्तम हित के दृष्टिगत सर्वश्रेष्ठ दम्पति को चयनित करके न्यायालय द्वारा कानूनी दत्तक ग्रहण करवाया जाता है।

 

सम्पर्क अधिकारीः महासचिव, हिमाचल प्रदेश बाल कल्याण परिषद शिमला-2 / सम्बन्धित जिला के जिला कार्यक्रम अधिकारी / जिला बाल संरक्षण अधिकारी।

Him Swavalamban Yojana (First) हिमस्वावलम्बन योजना

 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!