Subsidies for farmers
हिमाचल प्रदेश में बंदरों, आवारा पशुओं, जंगली सूअरों और अन्य जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत पिछले तीन वर्षों में 2780 किसानों को 52.18 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है।
योजना के तहत सभी श्रेणियों के किसानों को खेतों की बाड़बंदी करवाने के लिए 70 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। विधायक रणधीर शर्मा की ओर से विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के लिखित जवाब में कृषि मंत्री ने यह जानकारी सदन में दी।
तीन वर्षों में सरकारी क्षेत्र में 9441 रोजगार सृजित, 4082 पद भरे।
हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी की तस्वीर सामने आई है। प्रदेश में बीते तीन वर्षों में 31 जुलाई 2025 तक सरकारी क्षेत्र में 9441 नए रोजगार सृजित किए गए, लेकिन इनमें से केवल 4082 पद ही भरे जा सके। जुलाई 2025 तक प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में 5,80,296 बेरोजगार युवाओं ने पंजीकरण करवा रखा था।
रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत नहीं होने वाले बेरोजगार युवाओं की संख्या कितनी है, इसका आंकड़ा भी विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यह जानकारी भाजपा विधायक दीपराम की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। हालांकि, सरकार की ओर से 31 दिसंबर 2025 तक सरकारी क्षेत्र में लगभग 32,223 नौकरियां प्रदान किए जाने की जानकारी भी दी गई है।
मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना
हिमाचल के CBSE स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती, विशेष योजना से दूर होगी कमी
