school teacher
हिमाचल सरकार ने सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए विशेष भर्ती योजना शुरू की है। 1,922 शिक्षकों की निश्चित अवधि के लिए नियुक्तियां की गई हैं। इनमें अंग्रेजी के 308, गणित के 305 और वाणिज्य विषय के 154 शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों को एक शैक्षणिक वर्ष में केवल 10 महीने के लिए नियुक्त किया गया है। इन्हें 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
वहीं, 28 अक्तूबर 2026 को जारी अधिसूचना में इस योजना का विस्तार प्राथमिक स्तर तक भी किया गया है। इसके तहत प्राथमिक शिक्षकों को 10 महीने के लिए 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने का प्रावधान किया गया है। विशेष योजना के तहत नियुक्त शिक्षकों को नियमित कर्मचारियों जैसी छुट्टियों की सुविधा भी नहीं मिलेगी। सरकार के जवाब के अनुसार, इन्हें हर साल 10 दिन का आकस्मिक अवकाश और पांच दिन का चिकित्सा अवकाश दिया जाएगा।
हिमाचल विधानसभा: शिक्षकों के 4,606 पद खाली, दो साल बाद भी नियमितीकरण नहीं
