HPBOSE का मौका, 15 अक्तूबर तक जमा करें परीक्षा फीस, वरना नहीं मिलेगा केंद्र

HPBOSE

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE ) ने मार्च, 2026 की परीक्षाओं से संबंधित लंबित शॉर्ट कैंडिडेट फीस जमा करवाने के लिए संबंधित संस्थानों और स्कूलों को अंतिम अवसर दिया है। बोर्ड सचिव अंकुश शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन संस्थानों और स्कूलों ने अब तक निर्धारित शॉर्ट कैंडिडेट फीस जमा नहीं करवाई है, वे 15 अक्तूबर तक बकाया फीस जमा करवा सकेंगे।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद फीस जमा करवाने का अवसर नहीं दिया जाएगा। अधिसूचना के मुताबिक संबंधित स्कूलों को लंबित शॉर्ट कैंडिडेट फीस जमा करवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। स्कूल अपने संबंधित स्कूल लॉगिन आईडी के माध्यम से फीस जमा करवा सकेंगे। प्रत्येक स्कूल द्वारा जमा की जाने वाली फीस की जानकारी भी उसके स्कूल लॉगिन आईडी में उपलब्ध रहेगी।

HPBOSE
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से किया गया भुगतान बोर्ड की ओर से स्वीकार या मान्य नहीं होगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सभी संबंधित स्कूलों और संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित अवधि के भीतर लंबित फीस जमा करवाना सुनिश्चित करें।

फीस नहीं भरी तो नहीं मिलेगा परीक्षा केंद्र

बोर्ड ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित स्कूल तय समय सीमा में बकाया फीस जमा नहीं करवाते हैं, तो उन्हें मार्च 2027 की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र के रूप में बनाए नहीं रखा जाएगा। ऐसे में स्कूलों के लिए 15 अक्तूबर तक फीस जमा करवाना जरूरी होगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अवसर मार्च 2026 में आयोजित परीक्षाओं से संबंधित लंबित शॉर्ट कैंडिडेट फीस को जमा करवाने के लिए दिया गया है।

 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा फीस कब तक जमा करनी है?

<p

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!