HP Cooperative Bank
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का 61वां वार्षिक साधारण अधिवेशन शिमला में संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश की सहकारी सभाओं के 107 प्रतिनिधियों सहित बैंक के निदेशक मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक की वित्तीय प्रगति, नई बैंकिंग तकनीक, ऋण योजनाओं और ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाओं के विस्तार को लेकर जानकारी साझा की गई। बैंक का कुल कारोबार बढक़र 29,315 करोड़ तक पहुंच गया है। इसमें 17,448 करोड़ की कुल जमा और 11,868 करोड़ के ऋण एवं अग्रिम शामिल हैं।

इसमें बैंक के सीबीएस सॉफ्टवेयर को सफलतापूर्वक ‘फिनाकल 10.2.25’ पर माइग्रेट करने की जानकारी दी गई। मोबाइल बैंकिंग ऐप ‘हिमपैसा’ का नया और उन्नत संस्करण भी शुरू किया गया है। इससे ग्राहकों को सुगम और सुरक्षित ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का दावा किया गया। बैंक की फ्लैगशिप योजनाओं ‘सपनों का संचय’ और ‘सशक्त महिला ऋण योजना’ से हजारों ग्राहकों को लाभ मिलने की जानकारी भी दी गई।
बैंक का ग्रॉस एनपीए घटकर 2.86 और नेट एनपीए 0.86 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया है। एकमुश्त समझौता योजना यानी ओटीएस के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 213 ग्राहकों से 17.78 करोड़ रुपए की राशि वसूल की गई। अधिवेशन के दौरान बैंक के प्रबंध निदेशक ने अधिवेशन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के तथ्य और आंकड़े प्रस्तुत किए तथा बैंक की उन्नति के लिए प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों को बैंक से जोडऩे और बैंक की योजनाओं को ग्राम स्तर तक पहुंचाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर जोर दिया। बैंक ऐसे दूरदराज क्षेत्रों में भी आउटलेट खोलने के प्रयास कर रहा है, जहां अभी बैंकिंग सेवाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं।
Himachal News: सुक्खू सरकार का बड़ा दावा, गांव-गांव तक पहुंचा सड़कों का जाल
[saswp_tiny_howto headline-0=”h2″ step_title-0=”हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक का कारोबार 29,315 करोड़ पार, वित्तीय स्थिति में सुधार” step_description-0=”हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक का कारोबार 29,315 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। वार्षिक अधिवेशन में बैंक की वित्तीय स्थिति में लगातार सुधार की जानकारी दी गई।” image-0=”” count=”1″ html=”true” days=”” hours=”” minutes=”” cost_currency=”” cost=”” description=””]
