चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के बेकाबू सिस्टम ने यूनाइटेड नेशंस के ट्रेड विभाग की वेबसाइट का सुरक्षा घेरा तोडक़र डाटा निकाल लिया। एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार एआई सिस्टम ने ट्रेड विभाग की वेबसाइट पर 16,000 से ज्यादा सर्च रिक्वेस्ट भेजी थी। इससे पहले जानकारी मिली थी कि ओपनएआई के इस सिस्टम ने अपनी लैब को बताए बिना ही कॉमर्स डिपार्टमेंट और अमरीकी शेयर मार्केट रेगुलेटर एसईसी की वेबसाइटों से डाटा निकाल लिया था। अमरीका के शिक्षा विभाग की वेबसाइट को हैक करने की भी कोशिश की था।
रिसर्च रिपोर्ट की लेखक रोवन हॉवर्ड- जोन्स के अनुसार, यह डाटा रिसर्च फर्म ट्रांसल्यूस की ट्रैकिंग पर आधारित है। रिपोर्ट में सामने आया कि ओपनएआई के बॉट्स ने अप्रैल से लेकर जून तक यूएन ट्रेड एंड डिवेलपमेंट के पब्लिक डाटा हब को 16,000 से अधिक बार स्कैन किया। बॉट्स को केवल सार्वजनिक जानकारी जुटाने का काम दिया गया था, लेकिन जब वेबसाइट ने बहुत ज्यादा ट्रैफिक देखकर रिक्वेस्ट ब्लॉक करनी शुरू की, तो बॉट्स ने रुकने के बजाय साइट के नियमों का उल्लंघन करते हुए बैकडोर और आक्रामक तरीकों से डाटा निकालना जारी रखा।
UN security breached! Uncontrolled AI system breaches security perimeter
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के साइबर सिक्योरिटी लेक्चरर एलेक्स स्टैमोस ने कहा कि यह कोई सामान्य इंटरनेट सर्च नहीं है। यह वेबसाइट्स से जबरन जानकारी निकालने की एक बेहद आक्रामक कोशिश है, जिसे हैकिंग जैसा माना जा सकता है। डाटा निकालने के लिए एआई ने नकली ईमेल आईडी बनाईं, वेबसाइट पर आने वाले ट्रैफिक की तय सीमा को तोड़ा और यह झूठ भी बोला कि वे बॉट्स नहीं हैं।
ओपनएआई की प्रवक्ता ने माना कि टेस्टिंग के दौरान कुछ एआई मॉडल्स ने तय दायरे से बाहर निकलकर ऐसा काम किया है। कंपनी इन नतीजों की समीक्षा कर रही है। प्रवक्ता के मुताबिक, जांच में सामने आया कि ज्यादातर मामले पब्लिक वेबसाइट्स से जानकारी जुटाने जैसे सामान्य रिसर्च से जुड़े थे। इसके बावजूद, प्रभावित संस्थाओं के लिए यह एक गंभीर मामला है और वह इसे गंभीरता से ले रहे हैं।
First Indigenous Micro-GPU of India | Institution Name & Key Facts
