Himachal News : डेढ़ साल में मंत्रियों, विधायकों और 228 अधिकारियों ने किए विदेश दौरे

HP VIDHANSABHA

हिमाचल प्रदेश में जनवरी 2023 से जुलाई 2025 के बीच मंत्रियों, विधायकों सहित विभिन्न विभागों के 228 अधिकारियों ने सरकारी कार्यक्रमों में विदेशी दौरे किए। इन दौरों में निवेश आकर्षित करने, पर्यटन और रोपवे परियोजनाओं का अध्ययन करने, हरित परिवहन को बढ़ावा देने, बागवानी और कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों को समझने और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने जैसे उद्देश्य शामिल रहे।

 

विधानसभा में भाजपा विधायक राकेश जम्वाल और रणधीर शर्मा के संयुक्त सवाल के जवाब में सीएम सुक्खू ने लिखित तौर पर यह जानकारी अपने जवाब में दी है। लिखित जवाब में बताया है कि इस अवधि में पहला दौरा दुबई का था।  सीएम सुखविंदर सुक्खू, आरएस बाली, सीएम के सलाहकार सुनील बिट्टू, आईएएस भरत खेड़ा, देवेश कुमार, मानसी सहाय, रोहन चंद ठाकुर व विवेक भाटिया ने दुबई का दौरा किया था। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सुंदर ठाकुर, आईएएस आरडी नजीम व अजय शर्मा ने स्विटजरलैंड और आस्ट्रिया का दौरा किया। इन पर 37 लाख रुपए से अधिक का खर्च आया।

इसके अलावा उद्यान विभाग के अफसरों ने 17 से 21 अप्रैल के बीच नीदरलैंड का दौरा किया और इस पर 30.37 लाख रुपए से अधिक का खर्च हुआ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, एमएलए मोहन लाल ब्राक्टा सहित अन्य अफसरों ने आस्ट्रेलिया का दौरा किया और इस पर 25.43 लाख रुपए से अधिक का खर्च आया। विश्व बैंक पोषित बागबानी विकास परियोजना में 36 अफसरों ने सर्बिया का दौरा किया, जिस पर 97 लाख रुपए खर्च आया।

Himachal News: Ministers, MLAs, and 228 officials undertook foreign tours in one and a half years.

हिमाचल प्रदेश में सरकारी भर्तियों में रहेगा तकनीक का पहरा, TCS से तीन साल का करार

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!