हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में स्टाफ नर्सों के 672 पद खाली

doctor news

हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में स्टाफ नर्सों के 672 पद खाली हैं। प्रदेश सरकार भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार ही 45 फीसदी पद सीधी भर्ती, 45 फीसदी बैचवाइज और 10 फीसदी प्रमोशन के माध्यम से भरे जाते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने यह जानकारी भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि स्टाफ नर्सों की नियुक्ति छठे वेतनमान के तहत लेवल -9 में की जा रही है। उक्त पालिसी के तहत मानदेय 25000 प्रति महीना निर्धारित है। मंत्रिमंडल और विधि विभाग से अनुमति के बाद ही नीति के तहत इनकी तैनाती की जाती है।

 

Himachal News : डेढ़ साल में मंत्रियों, विधायकों और 228 अधिकारियों ने किए विदेश दौरे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!