Today Himachal News: हिमाचल के स्कूलों में दिसंबर में होंगी गैर बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं

exam

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 से दसवीं और बारहवीं को छोड़कर सभी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर में करवाई जाएंगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नया शैक्षणिक सत्र जनवरी से शुरू करने की कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 738 बंद स्कूल भवनों को अन्य विभागों को शीघ्र हस्तांतरित करने, विद्यालय निरीक्षण प्रणाली को ऑनलाइन और फोटो-वीडियो आधारित बनाने तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एसएसए के 13 करोड़ रुपये से रिवॉल्विंग फंड स्थापित करने का फैसला लिया गया।

[the_ad id=”1301″]

हिमाचल प्रदेश में दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधारने के लिए शिक्षा विभाग प्रभावी कार्ययोजना तैयार करेगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 25 प्रतिशत से कम है, वहां संबंधित जिला उपनिदेशक स्वयं निरीक्षण करेंगे।

 

निरीक्षण रिपोर्ट में कमियों और सुधार के सुझावों के आधार पर निदेशालय राज्य स्तरीय कार्ययोजना तैयार करेगा। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025, 26 के खराब परीक्षा परिणाम से जुड़े 123 मामलों में विभागीय कार्रवाई जारी है। शिक्षा मंत्री ने लंबित पदोन्नति मामलों का समयबद्ध निपटारा करने और विद्यालयों में रोजगारोन्मुखी व स्किल आधारित पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए।

[the_ad id=”1307″]

Himachal News Today: हिमाचल को पूंजीगत विकास के लिए 403.92 करोड़ की पहली किस्त जारी

 

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *