अब प्रदेश के स्कूलों में पूर्व रूप से 1 सितंबर 2026 रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज नहीं होगी। यह फैसला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित शिक्षा निदेशालय के समीक्षा बैठक में लिया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में 1 सितंबर 2026 से ऑनलाइन अटेंडेंस विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से लगेगी।

प्रदेश के कई स्कूलों के अभी भी ऑफलाइन अटेंडेंस लग रही है। ऐसे में पूर्ण रूप से डिजिटल अटेंडेंस लगाने के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। इसके साथ ही विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से ही ऑनलाइन निरीक्षण के कार्य को किया जायेगा। आगामी एक हफ्ते के भीतर विद्या समीक्षा केंद्र की टीम इस बारे में रिकॉर्ड तैयार करेगा और उसके बाद उप निदेशकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों से नीट, जेईई एडवांस और जेईई मेंस में चयनित बच्चों को प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विभागीय कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने लंबित पदोन्नतियों सहित सभी महत्वपूर्ण मामलों का शीघ्र समाधान करने तथा नियमित निगरानी बनाए रखने पर भी बल दिया। इस बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर, निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली, निदेशक समग्र शिक्षा राजेश शर्मा सहित उपनिदेशक सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
Himachal News Today: PWD का JE आठ हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
