माैसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दाैर लगातार जारी है। शनिवार दोपहर को प्रदेश की राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई। वहीं धर्मशाला सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई। रोहतांग सहित अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे ठंडक बढ़ गई है।
बीते 24 घंटों के दाैरान सराहन में 32.7, धर्मशाला 32.2, जोत 22.4, घाघस 19.4, मुरारी देवी 17.4, मनाली 17.0, भरेड़ी 14.6, बिलासपुर 13.4, स्लापड़ 11.3, कल्पा 10.4, काहू 10.2 व जोगिंद्रनगर में 10.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं गोंधला में 13.0, केलांग और हंसा में 7.5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।
किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों में ताजा हिमपात, ठंड बढ़ी
जनजातीय जिले किन्नौर के ऊंचे क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो रही है। बीती रात को आसरंग, नाको, मलिंग में ताजा हिमपात हुआ। आसरंग में शनिवार सुबह भी बर्फबारी हुई। वहीं, रामपुर, आनी और किन्नौर के निचले क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कई क्षेत्रों में शनिवार को तेज हवाएं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट रहेगा। विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 10 अप्रैल तक माैसम खराब बना रहेगा। 5 से 9 अप्रैल तक प्रदेश के कई भागों में बादल जमकर बरसेंगे। 7 व 8 अप्रैल को भी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर भारी बर्फबारी हो रही है। रोहतांग दर्रा समेत अन्य ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी का दौर जारी है जबकि मनाली और आसपास के इलाकों में बारिश होने से ठंडक का अहसास हो रहा है। पुलिस ने पर्यटकों व आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाजरी जारी की है। पु
लिस ने फोर बाई टू वाहनों तथा दोपहिया वाहनों को सोलंग बैरियर से आगे जाने पर रोक लगा दी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि यदि अत्यंत आवश्यक हो तभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर यात्रा करें और ऐसे में केवल फोर बाई फोर वाहनों का ही उपयोग करें। साथ ही मौसम एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें।
हिमाचल में महिला शिक्षकों की 300 किमी दूर तैनाती पर भड़का टीजीटी संघ, तबादला नीति लागू करने की गुहार
