हिमाचल-पंजाब सीमा पर शनिवार को एक बार फिर एंट्री टैक्स को लेकर विवाद गहराया। देहनी के पास विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया, जिसके चलते क्षेत्र में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और लंबा जाम लग गया। प्रदर्शन में किसान यूनियन, टैक्सी आपरेटर, ट्रक यूनियन समेत कई अन्य संगठनों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा विधायक लोगों के साथ बैठे
इस दौरान भरमौर से भाजपा विधायक जनक राज भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के साथ बैठे व बातचीत की। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना व सरकार से उठाने का आश्वासन दिया और कहा कि इस मुद्दे को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।
पांच घंटे ठप रखा हाईवे
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुआ यह प्रदर्शन दोपहर 4 बजे तक जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम किया, जिससे कीरतपुर साहिब-मनाली नेशनल हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। हालांकि, इस दौरान वैकल्पिक मार्ग से यातायात सुचारू रखा गया।
[the_ad id=”1304″]
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एंट्री टैक्स के नाम पर वाहन चालकों, खासकर व्यापारिक और टैक्सी आपरेटरों से अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इस व्यवस्था को तुरंत खत्म किया जाए, अन्यथा भविष्य में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
[the_ad id=”1301″]
इन वैकल्पिक मार्गों पर की व्यवस्था
स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की। वाहनों को वाया नयना देवी-टोबा मार्ग से भेजा गया, वहीं कुछ ट्रैफिक को नालागढ़ की ओर डायवर्ट किया गया। इसके अलावा केची मोड़ से भी वाहनों को अन्य वैकल्पिक रास्तों से निकाला गया, ताकि जाम की स्थिति को कम किया जा सके।
पांच घंटे झेलनी पड़ी परेशानी
लगातार 5 घंटे तक चले इस चक्का जाम के कारण सबसे ज्यादा परेशानी आम यात्रियों को झेलनी पड़ी। कई लोग जरूरी कामों के लिए जा रहे थे, लेकिन जाम में फंसकर समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। खासकर एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Fresh Uproar Over Entry Tax at Himachal-Punjab Border; Massive Protest Staged in Garamora
[the_ad id=”1307″]
Himachal News: हिमाचल में पानी के बिल की नई दरें तय, शहरी क्षेत्र के लोगों की जेब होगी ढीली