हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को हिमपात हुआ। मनाली के पर्यटन स्थलों में भी बर्फ के फाहे गिरे। अटल टनल के छोर सहित कोकसर, जांस्कर, समदो व शिंकुला में बर्फ के फाहे गिरे। बर्फ के फाहे गिरते देख पर्यटकों का सफर यादगार बन गया। बर्फ में मस्ती करने पहुंचे पर्यटकों को ताजा बर्फ गिरती देखने को मिल गई। हालांकि यह दौर ज्यादा देर तक नहीं चला। लेकिन पर्यटकों ने इस पल का खूब आनंद लिया। प्रदेश में दो दिन ऊंचाई वाले क्षेत्र में बारिश और हिमपात की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दो दिन पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इस दौरान कुछ जगह हिमपात व वर्षा हो सकती है।
पर्यटन नगरी मनाली के कारोबारी तुले राम, जोगिंद्र व रमेश ने बताया कि क्रिसमस व न्यू ईयर में कारोबार बेहतर रहा है। उन्होंने बताया कि हालांकि पर्यटकों की आमद अभी भी अधिक है लेकिन हिमपात न होने से पर्यटन कारोबार चरम पर नहीं पहुंच पा रहा। उन्होंने बताया कि हिमपात होने की सूरत में विंटर सीजन गति पकड़ेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को भी होटलों में 60 से 65 प्रतिशत आक्यूपेंसी चल रही है।
IGMC शिमला मामले के बाद हिमाचल सरकार सख्त, हाई लेवल कमेटी की गठित



