मौजूदा सरकार के तहत, राज्य में 2,663 किलोमीटर सड़कों को अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा, पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट ने इस साल जून तक राज्य के 83 गांवों को सड़क नेटवर्क से सफलतापूर्वक जोड़ दिया है। वहीं विभाग ने 1647 जीव एवल और 136 किमी मोटरएवल सडक़ों का निर्माण भी इस अवधि में किया है। इन कार्यो हेतू करोड़ों रूपयों की धनराशि खर्च की गई है। लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने प्रदेश में सुक्खू सरकार के बनते ही तीन माह की अवधि में 403 किलोमीटर लंबी सडक़ों की टायरिंग की।
जिसके अगले 12 महीनों में लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश भर में 925 किलोमीटर और वर्ष 2024-25 में 1079 किलोमीटर सडक़ों को चकाचक करने का काम अंजाम तक पहुंचाया है। इसी तरह मार्च 2025 से जून माह तक की अवधि में पीडब्लयूडी ने राज्य भर में कुल 265 किलोमीटर लंबाई की सडक़ों पर टायरिंग के कार्य को पूरा कर लिया है। कुल-मिलाकर सुक्खू सरकार की इस समयावधि तक लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश भर में 2663 किलोमीटर लंबाई की सडक़ों पर टायरिंग की जा चुकी है।
Himachal Pradesh PWD has repaired 2663 km of roads and connected 83 villages with road connectivity by June.
हिमाचल में बनेगें दो नए बस अड्डे, व्यवसायिक परिसर व पार्किंग का भी होगा निर्माण



