Himachal News: HRTC पैंशनरों को नहीं मिली पैंशन

Indian rupee

HRTC के पैंशनरों को 24 तारीख बीत जाने के बावजूद नवम्बर माह की पैंशन नहीं मिल पाई है इससे पैंशनरों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है। पैंशनरों का कहना है कि पैंशन समय पर नहीं मिल रही है ऐसे में बिना पैंशन घर कैसे चलेगा, दवाइयों और राशन का खर्च कहां से आएगा। पथ परिवहन पैंशनर्ज कल्याण संगठन ने आरोप लगाया है कि निगम के पैंशनरों के साथ पिछले कई महीनों से लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

 

संगठन का कहना है कि निगम के आला अधिकारियों ने एक अनोखी और भेदभावपूर्ण व्यवस्था शुरू कर दी है, जिसके तहत 65 वर्ष से अधिक आयु के पैंशनरों को तो पैंशन दी जा रही है, जबकि बाकी पैंशनरों को छोड़ दिया गया है। पथ परिवहन पैंशनर्ज कल्याण संगठन के अध्यक्ष केसी चौहान, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गौतम, राज्य प्रधान देव राज ठाकुर, राज्य महासचिव नानक शांडिल, अतिरिक्त महासचिव राजेंद्र ठाकुर और प्रवक्ता देवेन्द्र चौहान ने संयुक्त बयान में चेतावनी दी है कि यदि निगम प्रबंधन और सरकार ने पैंशनरों की मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया या वार्ता के लिए नहीं बुलाया, तो संगठन इस माह के अंतिम सप्ताह में निगम मुख्यालय में बैठे अधिकारियों का घेराव करेगा।

Shimla Winter Carnival 2025: हिमाचल में बनेंगे 27 नए ईको टूरिज्म स्थल

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!