Himachal Assembly Winter Session: Arguments in the House over OBC reservation
ओबीसी आरक्षण पर सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष में नोकझोंक हुई और हल्का-फुल्का भी हंगामा हुआ। स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए बैजनाथ के कांग्रेस विधायक किशोरी लाल ने भाजपा को ओबीसी विरोधी बताया तो भाजपा विधायकों ने इस टिप्पणी कड़ा विरोध किया। इस मुद्दे पर दोनों दल आमने-सामने हो गए।



