Himachal Pradesh Government Schools: छठी से Computer की पढ़ाई के लिए करना होगा इंतजार

SCHOOL

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के छठी कक्षा के विद्यार्थियों को कंप्यूटर की पढ़ाई के लिए नौंवी कक्षा तक का अभी भी इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि प्रदेश सरकार ने अभी तक शिक्षा बोर्ड के भेजे प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। इसके चलते सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा में अगले शैक्षणिक सत्र में कंप्यूटर की पढ़ाई करने का सपना साकार नहीं होगा।

माना जा रहा है कि बोर्ड के इस प्रस्ताव को मंजूरी बजट के अभाव के कारण नहीं मिली है। वहीं इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा से कंप्यूटर विषय की पढ़ाई शुरू करने को लेकर शिक्षा बोर्ड ने एक प्रस्ताव सरकार को भेजा था, लेकिन अभी तक इस प्रपोजल को मंजूरी नहीं मिली है।

Himachal Pradesh Government Schools

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!