हिमाचल में भरे जाएंगे 232 डॉक्टर के पद, मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता

doctor i

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पहली बार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती का प्रस्ताव हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा है। इस प्रस्ताव में यह शर्त रखी है कि चयनित चिकित्सकों को ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देनी होंगी। इन प्रशिक्षु चिकित्सा अधिकारियों को 39,100 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

 

लोक सेवा आयोग जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पतालों में चिकित्सकों की भारी कमी है, जिस कारण रोगियों को उपचार के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं की शर्त को शामिल किया गया है।

 

 मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता

नियुक्त होने वाले प्रशिक्षु चिकित्सा अधिकारियों को निर्धारित मासिक वेतन के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के तहत ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में सेवाएं देने के लिए 5,000 से 15,000 रुपये तक का प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा।

 

मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत 200 पदों में से 100 पर भर्ती 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंत्रिमंडल से स्वीकृत 200 पदों में से 100 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। कुल 232 पदों में से 132 पद पहले से स्वीकृत थे, लेकिन रिक्त रह गए थे। प्रदेश में लगभग 8,000 एमबीबीएस डिग्री धारक हैं जो सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

HPBOSE Competency Based Question Bank: प्रश्न ही नहीं, उत्तर लिखने का तरीका भी बताएगा प्रश्न बैंक

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!