हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण स्वच्छता को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत राज्य के मैदानी क्षेत्रों की 800 ग्राम पंचायतों में घर-घर से कूड़ा एकत्र करने के लिए 800 ई-रिक्शा खरीदने का फैसला लिया है। इस महत्वाकांक्षी योजना को ग्रामीण विकास विभाग लागू कर रहा है।
विभाग के लिए राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स निगम ई-रिक्शा की खरीद प्रक्रिया पूरा कर रहा है। नए साल से मैदानी जिलों में यह डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सेवा शुरू की जाएगी। शुरुआत में हर पंचायत को एक ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जाएगा, इसके माध्यम से घरों और दुकानों से कचरा अलग-अलग (गीला-सूखा) एकत्र किया जाएगा।



