Himachal: पंचायत परिवार रजिस्टर में पालतू पशुओं की होगी एंट्री

हिमाचल प्रदेश में पशुपालन

हिमाचल प्रदेश में अब ई-ग्राम स्वराज ऑनलाइन पोर्टल में ई-परिवार सहित हर परिवार के दुधारू पशुओं की भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगी। राज्य भर में 22 अप्रैल से सभी 3615 पंचायतों में डोर-टू-डोर रजिस्ट्रेशन शुरू होगी, जिसमें परिवारों को पोर्टल में पंजीकृत आधार व राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने के साथ ही दुधारू पशुओं की भी स्टीक संख्या पंजीकृत होगी,

 

जिससे पशुओं के लिए सरकार की ओर से योजनाएं बनाने व उन्हें धरातल में उतारने सहित बीमारियों से बचाने को लेकर सभी डाटा ऑनलाइन रह पाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से राज्य भर के पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण प्रदान किया है। प्रदेश सरकार व विभाग की ओर से राज्य भर की 3600 से अधिक पंचायतों में 20 मई तक घर-घर में पहुंचकर संपूर्ण रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पंचायत परिवार रजिस्टर
हिमाचल प्रदेश में पशुपालन

परिवार रजिस्टर के अपडेशन के लिए तैयार फार्मेट में अब पंचायती राज विभाग ने एक और कॉलम एड किया है। किस पंचायत में किस परिवार के पास कौन सा दुधारू पालतू पशु है, अब इसकी भी एंट्री होगी। प्रदेश में कितने पालतू पशु हैं, और वह किस-किस प्रजाति के हैं, इसका भी पुख्ता आंकड़ा ऑनलाइन सरकार व विभाग के पास पहुंच जाएगा।

 

ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में परिवार के सदस्यों के साथ-साथ अगर किसी ने पालतू पशु रखे हैं, उसकी जानकारी भी अंकित होगरी। उसमें गाय, भैंस, बकरी, भेड़ व जनजातिय क्षेत्रों में याक आदि भी शामिल किए गए हैं। पंचायत सचिव अपने पंचायत के घर-घर जाकर ई-स्वराज पोर्टल पर एंट्री करेंगे।

Himachal : ग्रामीण क्षेत्रों के पेयजल योजनाएं पंचायतों को देने की तैयारी

पंचायत परिवार रजिस्टर में पालतू पशुओं होगी एंट्री

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!