Himachal News: कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों पर कार्रवाई करेगी सरकार

CABINET
हिमाचल  प्रदेश में ऐसे कालेज जहां छात्रों की संख्या 75 से कम है, उन्हें बंद किया जाएगा। कैबिनेट में फैसले के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय को यह फाइल गई है और मंजूरी के बाद उच्च शिक्षा विभाग आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा। प्रदेश के कालेजों में इन दिनों यूजी की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में यह कहा जा रहा कि कालेजों में जुलाई-अगस्त तक कालेजों पर फैसला होगा। यानी नया सत्र शुरू होने से पहले यह कालेज बंद होंगे। गौर रहे कि दो दिन पहले ही कैबिनेट ने डिग्री कालेजों को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया है। यहां पर छात्र-छात्राओं को दूसरे कालेज में शिफ्ट होने के लिए यात्रा भत्ता देने की संभावना देखने को कहा गया है।

[the_ad id=”1301″]

हिमाचल में 100 से कम छात्र संख्या वाले 21 कालेज हैं, जिनमें से पांच पहले से ही नॉन फंक्शनल चल रहे हैं, लेकिन 75 से कम छात्र संख्या पर करीबन 15 डिग्री कालेजों पर असर होगा। इन फैसलों को लेकर शिक्षा विभाग को गाइडलाइन बनाने को कहा गया है। इस गाइडलाइन के फाइनल होते ही नोटिफिकेशन जारी हो जाएगी। नए शिक्षा सत्र में युक्तिकरण की प्रक्रिया को भी इन फैसलों के साथ ही लागू किया जाएगा। बंद होने वाले शिक्षण संस्थानों के स्टाफ का अन्य स्थान पर इस्तेमाल होगा।

विभाग के अधीन किए जाएंगे भवन

[the_ad id=”1301″]

कालेज भवन यदि बना है तो उसे विभाग के अधीन कर दिया जाएगा। फर्नीचर व अन्य सामान साथ लगते कालेज में शिफ्ट किया जाएगा। विभाग अधिकारियों ने तर्क दिया था कि कालेज में 500 छात्र संख्या होनी चाहिए। तभी वहां पर बीए, बीएससी, बीकॉम, बीवॉक के अलावा अन्य प्रोफेशनल कोर्स चलाए जा सकते हैं। हालांकि 500 छात्र संख्या निर्धारित होने से प्रदेश में बहुत कालेज बंद हो जाएंगे। इसलिए पहले चरण में 100 छात्र संख्या निर्धारित की गई है।

Himachal Pradesh: मनरेगा मजदूर बीपीएल में होंगे शामिल

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Author: Bolta Himachal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *