HPRCA Post code 928 स्टैनो टाइपिस्ट के 66 पदों की भर्ती का परिणाम घोषित हो गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पोस्ट कोड-928 के तहत स्टैनो टाइपिस्ट के 66 पदों की भर्ती के लिए अन्तिम परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों ने इन पदों को भरने के लिए सिफारिश की थी, जिसके लिए 1 दिसम्बर 2021 को विज्ञापन जारी किया गया था।
इनमें सामान्य श्रेणी (अनारक्षित) के 16, सामान्य श्रेणी (आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग) के 7, सामान्य श्रेणी (स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित) का 1, सामान्य श्रेणी (पूर्व सैनिकों के आश्रित) के 8, अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) के 11, अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) के 5 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (पूर्व सैनिकों के आश्रित) के 2 पद, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) के 11,
अनुसूचित जाति (पूर्व सैनिकों के आश्रित) के 3, अनुसूचित जनजाति (बीपीएल) का 1 पद और अनुसूचित जनजाति (पूर्व सैनिकों के आश्रित) का 1 पद शामिल है। स्टैनो टाइपिस्ट के 66 पदों में से 15 पद सक्षम उम्मीदवार न मिलने के कारण रिक्त रखे गए हैं। परीक्षा परिणाम आयोग की आधिकारिक वैबसाइट पर भी उपलब्ध है।
Himachal: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के टेंडर वापस लेने के आदेश को किया रद्द



