Himachal: सोमवार को होगी हिमाचल कैबिनेट की बैठक

CABINET

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 24 मार्च (सोमवार) को विधानसभा सत्र के बाद सायं मंत्रिमंडल बैठक होगी। बैठक में सत्र के दौरान लाए जाने वाले विधेयकों को मंजूरी प्रदान की जाएगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण विधेयक संगठित अपराध सिडिंकेट या गिरोह की तरफ से गैर-कानूनी गतिविधियों की रोकथाम और नियंत्रण के अलावा उससे निपटने से संबंधित है।

[the_ad id=”1305″]

यह विशेष प्रावधान चिट्टे जैसे नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर है। सरकार की तरफ से इसके लिए स्पैशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) गठन की घोषणा भी वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में की गई है।

[the_ad id=”1305″]

सरकार नशीली दवाओं के दुरुपयोग व तस्करी करने वालों के साथ सख्ती से निपटना चाहती है। मंत्रिमंडल में अन्य संशोधन विधेयकों को भी मंजूरी प्रदान की जा सकती है। इसके अलावा तकनीकी विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति एवं शिक्षा निदेशालय से जुड़े विषयों को लेकर भी सरकार कोई निर्णय ले सकती है।

Himachal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम सुक्खू, मुआवजा जारी करने का आग्रह

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *