Himachal Budget 2025 : हिमाचल प्रदेश में अगले वित्त वर्ष में 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। यह ऐलान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने बजट भाषण में किया है। इससे पहले सरकार 327 बसों की खरीद को लेकर प्रक्रिया चला रही है। सोमवार को अपने बजट में मुख्यमंत्री ने कहा कि सडक़ यातायात प्रदेश में यातायात का मुख्य साधन है।
दूरदराज के इलाकों में भी बस सेवा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कृत संकल्प है। लोगों को स्वच्छ एवं ग्रीन ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रदान कराने की दिशा में सरकार द्वारा डीजल बसों को ई-बसों में बदलने की प्रक्रिया जारी है। प्रक्रियाधीन ई-बसों की खरीद के अतिरिक्त 2025-26 में 500 और ई-बसें खरीदी जाएंगी।
साथ ही चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरतों को पूरा करने के लिए चार्जिंग ई-स्टेशन विकसित किए हैं तथा विभिन्न स्थानों पर इन्हें बनाने की प्रक्रिया जारी है।
शिमला में गाडिय़ों की ऑनलाइन पासिंग
परिवहन निगम द्वारा शिमला में ऑनलाइन पास सुविधा शुरू कर दी है तथा इसे प्रदेश के अन्य स्थानों में शुरू करने हेतु सॉफ्टवेयर तैयार कर शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। भविष्य में सभी स्थानों पर ऑनलाइन पास बनाए जाएंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here



