ड्रोन नीति के तहत ड्रोन टेक्नोलॉजी इंटरवेंशन से कृषि एवं बागबानी के क्षेत्रों में भी आधुनिकीकरण किया जाएगा। प्रदेश सरकार इसके लिए जिला हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा में ड्रोन स्टेशन स्थापित करेगी। राज्य सरकार ने ग्रीन हिमाचल विसन के लक्ष्य को 2027 तक पूरा करने के दृष्टिगत प्रदेश में ड्रोन टेक्रोलॉजी को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।
बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में आगामी वित्तीय वर्ष के दौरान सरकार लोगों की सुविधा हेतु ड्रोन टैक्सी सेवाएं उपलब्ध करवाने की योजना बनाएगी, जो विशेषकर प्रदेश के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की सामाग्री/कृषि उत्पाद/दवाइयां पहुंचाने में लाभकारी सिद्ध होगी।
[the_ad id=”1305″]
हिमाचल में पहली बार हिम परिवार परियोजना राज्य के सभी नागरिकों का एकीकृत डेटाबेस बनाने की दिशा में सरकार की एक पहल है। अब तक इस परियोजना के तहत 1928270 परिवारों और 7631682 सदस्यों को हिम परिवार आईडी दी गई है।
2025-2026 के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र लाभार्थी किसी योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। इसके अलावा हिम एक्सेस नामक एक स्टेट सिंगल साईन ऑन सिस्टम से लॉन्च किया गया है, जो 30 से अधिक सीटीजन सेंट्रिक सर्विस को जोडकऱ सेवा वितरण और अनुभव में प्रदान करेगा।
शिमला-कांगड़ा में सॉफ्टवेयर टेक्रोलॉजी पार्क

प्रदेश में निवेश एवं उद्योग संवर्धन को बढ़ावा देने हेतु शिमला के मैहली और कांगडा के चैतड़ू में स्थापित किए जा रहे सॉफ्टवेयर टेक्रोलॉजी पार्क पर कार्य पूरा किया जाएगा। इससें लगभग 500 से 650 युवाओं को नौकरियों के अवसर पैदा होंगे।
[the_ad id=”1305″]
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रतिदिन औसतन छह हजार ट्रांजेक्शन होती हैं। चालू वित्त वर्ष के दौरान नवंबर, 2024 तक 14 लाख 67 हजार से अधिक ट्रांजेक्शन हो चुकी हैं। इस पोर्टल को और प्रभावी बनाने के लिए इसमें एआई का प्रयोग किया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here