Himachal: पटवारी कानूनगो की हड़ताल समाप्त, आज से लौटेंगे काम पर

JAGAT NEGI

हिमाचल प्रदेश में पटवारी व कानूनगो की हड़ताल समाप्त हो गई है। आज से काम पर लौटेंगे। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ हुई बातचीत के सफल होने के उपरांत संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

[the_ad id=”1304″]

पटवारियों व कानूनगो के साथ बुधवार को विधानसभा के कमेटी रूम में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की बैठक हुई। स्टेट कैडर बनाए जाने के विरोध में हड़ताल कर रहे पटवारी व कानूनगो ने इस बैठक के बाद बिना शर्त अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। बैठक में वेतन विसंगतियों सहित पटवारियों व कानूनगो की 12 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई।

 

राजस्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि स्टेट कैडर से किसी की भी पदोन्नति प्रभावित नहीं होगी। पटवारियों व कानूनगो की पदोन्नति तथा अनुबंध पर तैनात पटवारियों का नियमितीकरण भी पुराने नियमों के अनुसार ही होगा। इसे लेकर निदेशक लैंड रिकार्ड रितिका ने डीसी सिरमौर को क्लैरीफिकेशन दिया है। गौरतलब है कि सरकार की ओर से पटवारी व कानूनगो का राज्य कैडर करने की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके विरोध में पटवारी-कानूनगो पैनडाऊन स्ट्राइक पर चले गए थे।

 

बैठक के बाद संयुक्त पटवारी-कानूनगो संघ के अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि हम सरकार के साथ खड़े हैं। कुछ मामलों को लेकर उलझन थी, जिसे बैठक में सुलझाने का आश्वासन मिला है। चौधरी ने बताया कि मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया है। वीरवार से सभी पटवारी व कानूनगो दफ्तरों में काम पर लौट जाएंगे।

[the_ad id=”1305″]

 

पटवारियों के कन्फ्यूजन को किया क्लीयर : जगत

NEGI
जगत सिंह नेगी

जगत सिंह नेगी ने कहा कि संयुक्त पटवारी-कानूनगो संघ के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई है और जो कन्फ्यूजन था, उसे क्लीयर किया गया है। नेगी ने कहा कि जब तक स्टेट कैडर को लेकर नए आर.एंड पी. रूल नहीं बन जाते, तब तक पुराने नियमों के मुताबिक ही प्रमोशन होगी, जिसके बाद पटवारी-कानूनगो ने हड़ताल वापस ले ली है।

[the_ad id=”1301″]

इसके अलावा पटवारी-कानूनगो के अन्य मुद्दों को लेकर बलवान कमेटी की सिफारिशों को भी सरकार ने माना है और कुछ पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद महासंघ ने बिना शर्त अपना आंदोलन वापस ले लिया है। बैठक के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सदन में हड़ताल समाप्त होने की सूचना दी।

[the_ad id=”1307″]

नगर निगम धर्मशाला : सरकार के सहयोग से पूरा करेंगे 333 करोड़ का प्रोजेक्ट

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *