Himachal Weather: हिमाचल में बारिश बर्फबारी के चलते कई सड़कें बंद, 4 जिलों के शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित

हिमाचल में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को कुल्लू के पाहनाला और कांगड़ा के छोटा भंगाल के मुल्थान में बादल फटे। भारी बारिश-बर्फबारी के चलते पंजाब के पर्यटक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग लापता और तीन घायल हैं। पिछले 48 घंटों से बारिश-बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

 

भूस्खलन-बाढ़ से अलग-अलग जगह 22 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। चंबा, लाहौल और किन्नौर में पांच जगह हिमखंड गिरे हैं। हिमखंड गिरने से लाहौल में चंद्रभागा नदी का बहाव रुक गया। पांच एनएच समेत हिमाचल में 583 सड़कें बंद हो गई हैं। एचआरटीसी के 450 रूट फेल हो गए, जबकि 2,263 बिजली ट्रांसफार्मर और 279 पेयजल योजनाएं ठप हैं।

Himachal Weather

कुल्लू के पाहनाला में बादल फटने से आई बाढ़-मलबे में आठ वाहन दब गए। कांगड़ा के मुल्थान में बादल फटने से नौ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कुल्लू, शिमला और कांगड़ा की सभी हवाई उड़ानें रद्द हो गईं हैं। मनाली में एक फीट बर्फबारी हुई है।

 

शुक्रवार को लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, मंडी और सिरमौर के कई क्षेत्रों में बर्फबारी और राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। खराब मौसम के चलते कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति व करसोग में शुक्रवार को शिक्षण संस्थान बंद रहे।

[the_ad id=”1305″]

 

शनिवार को भी कुल्लू, पांगी, लाहौल, किन्नौर समेत कुछ जिलों के शिक्षण संस्थानों में छुट्टी कर दी गई है। केंद्रीय विद्यालय जाखू शिमला और जतोग में शनिवार को प्राइमरी की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। लाहौल-स्पीति में पीरपंजाल की चोटी से जोबरंग के समीप दारा फाल में हिमखंड आने से चंद्रभागा नदी का बहाव रुक गया।

 

तांदी संगम के पास तुपचिलिंग नाले में भी हिमखंड गिरा है। बर्फबारी के बीच देर रात लाहौल के मूलिंग गांव के युवाओं ने हिमखंड गिरने से रास्ते में फंसे कालका व दिल्ली के दो पर्यटकों को रेस्क्यू किया है। लाहौल-स्पीति में सभी सड़कें बंद और बिजली गुल है।

Himachal Weather

पालमपुर के जिया स्थित हाइड्रो प्रोजेक्ट में भूस्खलन से एक कर्मचारी घायल हो गया, एक लापता है। चूड़धार में भारी बर्फबारी के बीच हरियाणा का एक व्यक्ति ट्रैकिंग के दौरान लापता हो गया। उसके साथी को रेस्क्यू कर लिया गया। भारी बारिश से प्रदेश में नदी-नाले उफान पर रहे।

 

धर्मशाला के समीप खनियारा की मनूनी खड्ड के बीच तीन टिपर, दो जेसीबी और एक पोकलेन तेज बहाव में फंस गई। गगल के साथ लगती मांझी खड्ड में एक पोकलेन मशीन बह गई। भरमौर-बडग्रां मार्ग पर पलानी और मांदा नाला में अचानक पहाड़ी से हिमखंड गिरे। भरमौर-पठानकोट हाईवे खड़ामुख से आगे बाधित रहा।

[the_ad id=”1305″]

 

चंबा के पांगी घाटी के कुकरोलू में हिमखंड की चपेट में आने से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हिमखंड की जद में आने से तीन लोग बह गए, जिन्हें बचा लिया गया। चबां-सलूणी लंगेरा मार्ग पर कार फिसलकर ढांक में गिरने से सुखविंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह गांव कांगपो धारीवाल गुरदासपुर (पंजाब) की मौत हो गई। मंडी के बनाला में निजी बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए।

 

 

 

कुल्लू में 900 से अधिक बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। गांधीनगर के नाले में बाढ़ से तीन वाहन मलबे में दब गए। खराहल के माहिश में पहाड़ी से कैंपर पर पत्थर गिरे। सरवरी में मलबे की चपेट में आने से एक कार कुछ दूरी तक बह गई। मनाली में पेड़ गिरने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। सरवरी खड्ड का जलस्तर बढ़ने से पार्किंग में चार वाहन जलमग्न हो गए। किन्नौर में 126 सड़कें, 433 ट्रांसफार्मर बंद हैं। छोटा भंगाल के मुल्थान में बादल फटने से 12 घर खतरे की जद में आ गए हैं। इन घरों में रहने वाले लोगों को अन्य जगह शिफ्ट कर दिया।

 

Himachal Weather

 

नदी-खड्डों के किनारे ना जाएं लोग

CM SUKHU Himachal Weather

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कई दिनों बाद अच्छी बारिश हुई है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर में भारी बर्फबारी हुई है। बिजली परियोजनाओं के डैम भरने के चलते कुछ गेट खोलने पड़े हैं। ऐसे में लोग नदी और खड्डों के किनारे न जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के उपायुक्तों से संपर्क बनाए हुए हैं।

 
[the_ad id=”1301″]

आज बारिश-बर्फबारी से मिलेगी राहत, कुछ क्षेत्रों में ही मौसम खराब

Weather Updates
Weather Updates

हिमाचल में शनिवार को बारिश-बर्फबारी से राहत मिलने के आसार हैं। ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। दो मार्च को पूरे प्रदेश में धूप खिलने की संभावना है। तीन और चार मार्च को मौसम के फिर बिगड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दस डिग्री की कमी दर्ज हुई।

[the_ad id=”1301″]

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *