चम्बा रियासत/ Chamba Riyasat
चम्बा के नागरिकों ने 1857 ई. के विद्रोह में सक्रिय भाग नहीं लिया। चम्बा के राजा श्री सिंह ब्रिटिश सरकार के वफादार बने रहे। ब्रिटिश राजनीतिक एजेन्ट और पंजाब के चीफ कमिश्नर, जॉन लॉरेंस के आदेश पर 16 मई, 1857 ई. से रियासत के सभी मुख्य मागों पर पुलिस गार्ड का पहरा लगा दिया गया।

जालंधर में 36-नेटिव इन्फैन्ट्री और 61-नेटिव इन्फैन्ट्री के विद्रोह से डलहौजी में बसे अँग्रेज भयभीत हो गए। कुछ महिलाओं और बच्चों ने चम्बा के राजा के पास शरण ली। डलहौजी की सुरक्षा के लिए मियां अतर सिंह के नेतृत्व में एक सैनिक टुकड़ी भेजी गई।
[the_ad id=”1305″]
1857 का विद्रोह : पहाड़ी रियासतों का सहयोग
Revolt of 1857 : Ramprasad Bairagi (रामप्रसाद बैरागी) की भूमिका