हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम HRTC ने कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दे दिया है। निगम ने 37 उप निरीक्षक व 7 चालकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। इसी तरह 26 कार्यशाला कर्मचारियों को हायर लेवल पे स्केल दिया है। 11 चालकों को यार्ड मास्टर व 5 चालकों को इंस्ट्रक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। पिछले काफी समय से कर्मचारी पदोन्नतियों का मामला प्रबंधन के समक्ष उठा रहे थे। कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान भी प्रबंधन के समक्ष पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग उठाई थी। अब प्रबंधन ने उनकी मांग को पूरा कर इसके आदेश जारी कर दिए हैं। पदोन्नति के साथ नए स्थानों पर तैनाती दी है।
इन्हें इंस्पेक्टर बनाया
गोपाल दास, राजेश ठाकुर, जय सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, भीमी राम, सोहन सिंह, छवांग नारगू, संजीव कुमार, मोहम्मद नासिर, पदम देव, बाल कृष्ण, प्रमोद कुमार, बेसरदास, जियालाल, केशव राम-2, मनोज कुमार, मोहन सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, अरुण कुमार, संजय कुमार, रमेश चंद, चेतराम, राज कुमार, चेतराम, दीपक कुमार, शमशेर सिंह, धीरज कुमार, देवराज, जगदेव, गुरबचन सिंह, रत्न लाल, मान चंद, नरसिंह, राज कुमार उप निरीक्षक से पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया हैं। इसी तरह रमेश कुमार, याेगेश, संजीव कुमार, भाग सिंह, सुरेश कुमार जगन नाथ, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, अब्दुल्लाह, पितांबर देव, हीरापाल, शशि कपूर को चालक से पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया है।
ये यार्ड मास्टर बने
निगम ने राज मल, मदन लाल, राम कुमार, मदन लाल, सुरजीत सिंह, राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, खलील मोहम्मद, पृथ्वीराज, कुशाल कुमार व हरमेश कुमार को यार्ड मास्टर बनाया है।इसी तरह हेमराज, चमन लाल, मदन लाल, राजीव कुमार, रूप लाल व मिलाप चंद को चालक के पद से पदोन्नत कर इंस्ट्रक्टर बनाया है। इसी तरह 26 कार्यशाला कर्मचारियों को हायर लेवल पे स्केल दिया है।



