HRTC कर्मचारियों को वार्ता का न्योता, 10 जुलाई को होगी बैठक

HRTC F

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC ) कर्मचारियों को निगम प्रबंधन ने वार्ता का न्यौता दिया है। 10 जुलाई को निगम मुख्यालय में यह बैठक होगी। बैठक में कर्मचारियों की सभी मांगों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।एचआरटीसी चालक यूनियन ने निगम प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर बैठक बुलाने का आग्रह किया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि 24 जून तक उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया जाता तो वे 25 से गेट मीटिंग कर आंदोलन पर जाने की रणनीति बनाएंगे।

मंगलवार दोपहर बाद प्रबंधन की ओर से यूनियन को वार्ता के लिए बुलाने की सूचना मिलने के बाद फिलहाल गेट मीटिंग को टाल दिया है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर खुद चर्चा करेंगे व बैठक में किन मांगो को उठाना है इस की रणनीति बनाई जाएगी। HRTC चालक संघ के प्रधान मान सिंह ने कहा कि दस जुलाई को जो बैठक होगी उसमें सभी मांगों को प्रमुख्ता से रखा जाएगा।

 

 

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का नाइट ओवर टाइम शेष बचा है जोकि 100 करोड़ रूपए तक की राशि बन चुकी है। प्रबंधन चाहे तो उन्हें यह राशि किश्तों में दे। इस पर पहले भी आश्वासन मिला था जो पूरा नहीं हुआ। कर्मचारियों की डीए की लंबित किश्त, पदोन्नतियां, वित्तीय अनियमित्ताएं, संशोधित वेतनमान के लाभ सहित कई अन्य मांगे हैं जिन्हें प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा।अनिल ठाकुर

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!