Himachal News: HPTDC के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते की किस्त जारी

Indian rupee new

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के कर्मचारियों को अतिरिक्त महंगाई भत्ते की किस्त जारी कर दी है। बुधवार को एचपीटीडीसी के प्रबंधन ने 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते की किस्त जारी की है। इस किस्त के जारी होने पर करीब 1100 नियमित कर्मचारियों को लाभ होगा। कर्मचारी लंबे समय से इस महंगाई भत्ते की किस्त के जारी होने का इंतजार कर रहे थे।

यह किस्त 1 जनवरी 2023 से लंबित पड़ी हुई थी। इसके जारी होने पर अब एचपीटीडीसी के कोष से 1.50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली (कैबिनेट मंत्री रैंक) ने बताया कि निगम के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते की किस्त जारी कर दी है।

इसे भी पढ़े :

हिमाचल प्रदेश में संपत्ति हस्तांतरण अथवा लीज पर लगेगा 12 फीसदी स्टांप शुल्क

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!