हिमाचल प्रदेश के 386 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं होंगे बंद

Anganwadi

हिमाचल प्रदेश के 386 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र बंद नहीं होंगी। केंद्र सरकार ने प्रदेश को इस मामले में राहत दी है। पहले केंद्र की ओर से प्रदेश को 31 मार्च, 2025 तक इन केंद्रों को बंद करने के आदेश दिए गए थे और इन मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए निर्धारित नियमों को पूरा करने को कहा था, साथ ही स्पष्ट किया था कि यदि ये केंद्र तय नियम और शर्तें पूरा नहीं करते हैं तो ऐसे में इन आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद किया जाएगा। इसके बाद सरकार ने यह मामला केंद्र से उठाया और इन मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को खुला रखने का आग्रह किया था।

[the_ad id=”1305″]

अब केंद्र ने इस पर अपनी सहमति दे दी है, ऐसे में अब सरकार इन आंगनबाड़ी केंद्रों को यथावत रखने की योजना बना रही है। इससे अब साफ हो गया है कि इन केंद्रों में काम कर रही वर्कर्ज की भी नौकरी नहीं जाएगी। इन केंद्रों में हैल्पर के कार्य भी वर्कर्ज द्वारा किए जा रहे हैं। 

[the_ad id=”3700″]

आंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूलों से जुड़ने की योजना

प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूलों से जोड़ने की योजना बना रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी के प्री-स्कूलों से जोड़ा जाएगा। इन स्कूलों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी और इनका पाठ्यक्रम एससीईआरटी सोलन द्वारा तैयार किया जाएगा। 1 अप्रैल से 18925 आंगनबाड़ियों को स्कूलों से जोड़ा जा रहा है।

[the_ad id=”1304″]

सीएम सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, प्रदेश हित के मुद्दों पर विस्तार से की चर्चा

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *