हिमाचल प्रदेश में 1602 बिजली उपभोक्ता मित्र भर्ती करने के लिए विद्युत विनियामक आयोग ने बोर्ड प्रबंधन को मंजूरी दे दी है। राज्य इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन के माध्यम से पद भरे जाएंगे। बिजली बोर्ड की ओर से भेजे गए प्रस्ताव की समीक्षा के दौरान आयोग ने पाया कि विभाग में 3,000 से अधिक टी मेट के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं।
इससे फील्ड में कार्यरत तकनीकी स्टाफ की कमी बन रही है, जो उपभोक्ता सेवाओं तथा विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। आउटसोर्स आधार पर भर्ती होने वाले उपभोक्ता मित्रों को 10,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।
बोर्ड प्रबंधन ने आयोग को बताया कि विभाग वर्तमान में कर्मचारियों के युक्तिकरण की प्रक्रिया में है और कई पदों को सरप्लस घोषित किया जा चुका है, जिन्हें आगे नहीं भरा जाएगा। ऐसे में उपभोक्ताओं को समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने, आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने तथा सेवा दायित्वों को पूरा करने के लिए उपभोक्ता मित्रों की आवश्यकता बताई गई।
उपभोक्ता मित्रों का ये होगा काम
1602 electricity consumer friends will be recruited in Himachal



