HPU को मेरू प्रोजेक्ट के लिए मंजूर हुए हैं 100 करोड़ रुपए

HPU SHIMLA

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को केंद्र से मिली मेरू प्रोजेक्ट की ग्रांट को दो साल के भीतर ही खर्च करना होगा। विश्वविद्यालय की ओर से इस ग्रांट को चार भागों में बांटा जाएगा। पहला नए भवन निर्माण कार्य, दूसरा भवनों के जीर्णोद्धार, तीसरा प्रयोगशाला व परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए तथा चौथा सॉफ्ट कंपोनेंट, जिसमें वेबसाइट का सुदृढ़ीकरण करना होगा। यह राशि विश्वविद्यालय को दो साल के भीतर खर्च करनी होगी।

HPU SHIMLA
HPU SHIMLA

हर कैंपस को मेरू के तहत परिवर्तित करना होगा। पीएम उषा के तहत हर विभाग को मासिक व त्रैमासिक न्यूज लैटर की रिपोर्ट जारी करने के भी निर्देश भी दिए हैं। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को फरवरी 2024 में केंद्र के शिक्षा मंत्रालय की ओर से पीएम उषा मेरू के तहत मंजूर सौ करोड़ रुपए में से एचपीयू को अभी तक सिर्फ तीन करोड़ रुपए ही मिले हैं।

[the_ad_placement id=”content”]

शेष 97 करोड़ रुपए की राशि अभी तक नहीं मिली है। इस कारण विश्वविद्यालय को 31 मार्च तक कुछ कार्यों को करवाना मुश्किल हो गया है। इस कारण नवनिर्माण, भवनों की मर मत और रखरखाव, एकेडमिक गतिविधियों जैसे सेमीनार, वर्कशॉप, शोध प्रोजेक्ट को आबंटित करने के कार्य आगे नहीं बढ़ पाए हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *