हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य अतिथि स्वागत व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने पुराने वाहन बेड़े को चरणबद्ध तरीके से बदलने का निर्णय किया है। विभाग ने पांच नई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा कारों की खरीद का प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के पास वर्तमान में कुल 12 सरकारी वाहन हैं। लेकिन विभाग नई गाड़ियां खरीद रहा है, क्योंकि इनमें से अधिकांश तीन लाख किलोमीटर से भी अधिक चल चुके हैं। इस वजह से इन वाहनों की मेंटेनेंस लागत लगातार बढ़ रही है, विश्वसनीयता कम हो रही है और राज्य अतिथियों की यात्रा के दौरान समस्या आने का जोखिम भी बढ़ गया है। इसी के चलते वाहन बेड़े के आधुनिकीकरण का निर्णय लिया गया।
Himachal: सरकारी गाड़ियों के टायर बदलने के लिए Mileage Standard में 25% की छूट दे सकते हैं सेक्रेटरी



