हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को नियम 130 के तहत चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ने सरकार पर हमला बोला। जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार में कुछ भी मानवीय दृष्टिकोण बचा है तो वह मंडी में होने वाले जश्न के कार्यक्रम को स्थगित कर दे। जयराम ठाकुर ने कहा कि जहां मातम, वहां जश्न की नाटी नहीं होनी चाहिए।
बरसात के मौसम में मंडी जिले में भारी नुकसान हुआ है। कई लोगों की आपदा में जान गई है। सरकार को मानवीय दृष्टिकोण रखने की आवश्यकता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बताए कि क्या आपदा एक्ट के तहत जमीनी स्तर पर काम हो रहा है। लाभार्थी कार्यक्रम में मंडी में सिर्फ मुझे ओर प्रधानमंत्री के खिलाफ भड़ास ही निकली।
वहीं, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा सरकार की जन संकल्प रैली में आपदा के पैसे से नहीं सरकार अपने राज्य बजट से कार्यक्रम में खर्च करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे कार्यक्रम को लेकर विपक्ष को परेशानी क्यों हो रही। भाजपा ने जनमंच के दौरान हर विधानसभा क्षेत्र में 60 से 70 लाख रुपये खर्च कर दिए।
HP Compassionate Jobs: हिमाचल प्रदेश में करुणामूलक नौकरियों पर विपक्ष ने घेरी सरकार



