धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय के मीटिंग हॉल में बागबानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में एचपी शिवा परियोजना (HP Shiva project) की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत कुल छह हजार हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने का लक्ष्य है। वर्तमान में चार हजार हेक्टेयर क्षेत्र में कार्य प्रगति पर है। वर्तमान चरण में लगभग तीन हजार 200 हेक्टेयर क्षेत्र को 31 दिसंबर, 2025 से पहले कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
परियोजना के अंतर्गत 142 सिंचाई योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से 123 योजनाओं को दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बागबानी मंत्री ने निर्देश दिए कि सोलर फेंसिंग, ड्रिप इरिगेशन एवं फील्ड प्रिपरेशन के लंबित कार्यों को भी 31 दिसंबर, 2025 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।
बैठक में बागबानी मंत्री द्वारा सिंचाई योजनाओं, ड्रिप इरिगेशन, फील्ड प्रिपरेशन और सोलर फेंसिंग के सभी कार्यों की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया गया। बागबानी मंत्री ने कहा कि एचपी शिवा परियोजना प्रदेश के बागबानी क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित होगी। हमारा लक्ष्य किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उनकी उत्पादन क्षमता को कई गुना बढ़ाना है। परियोजना निदेशक डा. देवेंद्र ठाकुर ने जानकारी दी कि एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत कुल 6000 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने का लक्ष्य है।
HP RERA: रेरा चयन समिति से हटेंगे चीफ जस्टिस, आज आएगा संशोधन बिल



