Rajya Chayan Aayog Hamirpur: राज्य चयन आयोग हमीरपुर स्पेशल एजुकेटर और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट समेत 271 पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को 3 दिसंबर से 8 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 191 पदों पर सीधी, 80 पदों पर जॉब ट्रेनी और ट्रेनी आधार पर भर्ती होगी। नियमित आधार पर स्पेशल एजुकेटर (प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षा) के 108 पद, पोस्ट कोड 25023 में स्पेशल एजुकेटर (छठी से आठवीं कक्षा) के 83 पद भरे जाएंगे।
इसके अलावा स्कूल निदेशालय में पोस्ट कोड 25024 के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लाइब्रेरी) के जॉब ट्रेनी के तौर पर 78 पद भरे जाएंगे। तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग में स्टेनो टाइपिस्ट का एक पद ट्रेनी आधार पर भरा जाएगा। साइंटिफिक असिस्टेंट (डिजिटल फोरेंसिक) का एक पद जॉब ट्रेनी के तौर पर भरा जाएगा।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि अभ्यर्थी पदों की विस्तृत जानकारी, योग्यता की शर्तें, चयन का तरीका सहित अन्य शर्तें व दिशा-निर्देश चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in. पर देख सकते हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा से 18 और 45 साल है।
हिमाचल प्रदेश में Job Trainee नहीं, LDR Quota से होगी Class IV कर्मचारियों की नियमित भर्ती



