हिमाचल प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ प्राइमरी स्कूल को-लोकेट किए जाएंगे। यानि प्रदेश के जिन क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ प्राइमरी स्कूल होंगे, वहां प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को केंद्रों में इनरोल बच्चों के साथ पढ़ाया जाएगा।
उन्हें दोपहर का भोजन भी आंगनबाड़ी केंद्रों में परोसा जाएगा। बच्चे यहां साथ मिलकर पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग इन दिनों ऐसी तैयारी कर रहा है। इससे स्कूलों में कार्यरत जेबीटी शिक्षकों का बोझ भी कम होगा। इस समय प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक प्री- प्राइमरी कक्षाओं से लेकर 5वीं कक्षा तक बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
सरकार के इस फैसले से इन्हें राहत मिलेगी। हालांकि पहले सरकार ने अधिकतर स्कूलों को उक्त केंद्रों से को-लोकेट करने का फैसला लिया था, लेकिन अब आंगनबाड़ी केंद्रों के नजदीक के स्कूलों को ही को-लोकेट किया जाएगा।
Himachal: बिजली बोर्ड कर्मियों को ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में भेजने पर लगी रोक



