हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी उद्देश्य के तहत अब निगम अपने रेगुलर कस्टमर्स व कारपोरेट क्लाइंटस के लिए प्लेटिनम कार्ड लांच करने की तैयारी कर रहा है। इस कार्ड के माध्यम से इन कस्टमर्स को न केवल किराए में विशेष छूट मिलेगी, बल्कि प्राथमिकता के आधार पर बुकिंग, स्पेशल डाइनिंग ऑफर्स व अन्य सुविधाएं विशेष रूप से प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त कस्टमर्स को अन्य सुविधाओं सहित कर्मचारियों को भी विशेष लाभ पहुंचाने पर कार्य किया जा रहा है।
गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों के लिए एक परफेक्ट होलीडे डेस्टिनेशन के रूप में कई वर्षों से सेवाएं प्रदान कर रहा है। यहां का मौसम, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, सुंदर दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पर्यटन सीजन में जहां प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सरकारी व निजी होटलों में पर्यटक रुकना पसंद करते हैं।
Platinum cards will be launched for tourists in Himachal Pradesh, and HPTDC will offer discounts.
मनरेगा के नाम में बदलाव: सीएम सुक्खू के साथ मंत्रिमंडल सहयोगियों का आज रिज पर अनशन



